बड़ी खबर-रामनगर मे जान से मारने की नियत से सिर पर फरसे से वार करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार, फरसा बरामद

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal ramnagar-थाना हाजा पर दि0 03.09.25 को वादी मौ0 नाजिश की दाखिला तहरीर बाबत अभि0गण  1-मौ0 सलीम पुत्र अब्दुल कदीर 2-फईम पुत्र अब्दुल कदीर 3-शादाब पुत्र अब्दुल कदीर द्वारा वादी तथा वादी के साले के साथ मारपीट करना व जान से मारने की नियत से वादी के साले जैद के सिर पर धारदार हथियार से वार करने के सम्बन्ध मे दाखिल की

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

जिस आधार पर थाना हाजा पर  मु0अ0सं0- 325/25 धारा- 109 बीएनएस पंजीकृत की गई । उक्त अभियोग के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन कर सीसीटीवी की मदद से आज दि0 07.09.25 को

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

अभि0गण 1-मौ0 सलीम अंसारी पुत्र अब्दुल कदीर निवासी शक्तिनगर पूछड़ी रामनगर जिला नैनीताल 2- शादाब अली पुत्र अब्दुल कदीर निवासी शक्तिनगर पूछड़ी रामनगर जिला नैनीताल को मुखबिर खास की सूचना पर शिवलालपुर चुंगी से गिरफ्तार किया गया 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

तथा दौराने पूछताछ अभियुक्त शादाब की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त फरसा भी बरामद किया गया । अभि0गणो को मा0न्या0 के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा मे हल्द्वानी भेजा गया ।

Ad_RCHMCT