बड़ी खबर-चंद्रग्रहण सूतककाल शुरू होते श्री बदरीनाथ धाम एवं अन्य मंदिरों के कपाट हुए बंद,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

28 अक्टूबर चंद्रग्रहण सूतककाल शुरू होते श्री बदरीनाथ धाम एवं अन्य मंदिरों के कपाट चार बजे शायंकाल को बंद कर दिये गये।

देशव्यापी चंद्रग्रहण के दौरान श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ मंदिर सहित श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिर आज शनिवार 28 अक्टूबर शांय 4 बजे बंद हो गये हैं।
बताया कि यद्यपि ग्रहण काल का समय 28 अक्टूबर रात्रि 1 बजकर 4 मिनट है अत: नौ घंटे पहले सूतककाल प्रारंभ होने के चलते दोनों मंदिर तथा मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिर 28 अक्टूबर शायंकाल 4 बजे बंद कर दिये हैं । जबकि 29 अक्टूबर रविवार को प्रात: शुद्धिकरण पश्चात मंदिर पूर्ववत ब्रह्ममुहुर्त में खुलेंगे तथा महाभिषेक, रूद्राभिषेक सहित सभी प्रात:कालीन पूजाये अपने नियत समय पर होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा
Ad_RCHMCT