बड़ी खबर-इस अधिकारी को शासन ने किया सस्पेंड, आदेश जारी

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश सरकार के द्वारा एक अधिकारी को सस्पेंड करने की खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार बता दे कि रानीखेत के चौबटिया में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय में तैनात अपर निदेशक आरके सिंह को संस्पेड कर दिया गया है। इस संबंध में सचिव कृषि एवं उद्यान डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने निलंबन आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग

सचिव कृषि एवं उद्यान डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम द्वारा जारी किए गए आदेश में प्रारंभिक जांच में शिकायतें सही पाई जाने पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को इस मामले की जांच सौंपी गई है। वहीं आरके सिंह को आयुक्त कार्यालय में संबद्ध किया गया है।

विभाग के निदेशक की ओर से शासन को पत्र भेजकर अपर निदेशक पर विभाग की छवि धूमिल करने की शिकायत की गई थी। हाल में कुछ अधिकारियों की ओर से निदेशक को हटाने की मांग संबंधी हस्ताक्षर किया हुआ पत्र शासन को भेजा गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला: एक मंच पर दिखेंगे 250 स्टॉल, सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा

इसमें आरके सिंह भी शामिल थे। जब शासन ने हस्ताक्षर करने वाले अधिकारियों को नोटिस भेजा तो वे उन्होंने माना कि उनसे गलत हस्ताक्षर कराए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश


उत्तराखंड सरकारी सेवक अनुशासन एवं अपील नियमावली के तहत यह कार्रवाई की है। साथ ही शासन ने आयुक्त कुमाऊं को जांच अधिकारी नियुक्त कर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है।

Ad_RCHMCT