बड़ी खबर-त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन 2025: चंपावत जिले में ब्लॉक प्रमुख और उप-प्रमुखों का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न, देखें प्रत्येक विकास खण्ड विजयी प्रत्याशियों की सूची

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchalचंपावत

त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन 2025: चंपावत जिले में ब्लॉक प्रमुख और उप-प्रमुखों का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न

त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन-2025 के अंतर्गत गुरुवार को चंपावत जिले के सभी विकासखंडों में क्षेत्र प्रमुख, ज्येष्ठ उप-प्रमुख और कनिष्ठ उप-प्रमुख पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मतगणना पूर्ण होने के बाद सभी पदों के विजेताओं की घोषणा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में उद्योग समूह दें साथ: 'सीएसआर डायलॉग' में सीएम धामी की बड़ी अपील; देश की दिग्गज कंपनियों के साथ कई एमओयू पर लगे हस्ताक्षर

लोहाघाट विकासखंड

क्षेत्र प्रमुख: महेंद्र सिंह ढेक — 18 मत
(अंकिता बोहरा — 16 मत)

ज्येष्ठ उप-प्रमुख: किशोर सिंह रावत — 18 मत
(प्रकाश सिंह — 16 मत)

कनिष्ठ उप-प्रमुख: प्रकाश चंद्र — 18 मत
(शोबन सिंह — 16 मत)

पाटी विकासखंड

क्षेत्र प्रमुख: शंकर सिंह अधिकारी — 36 मत
(प्रकाश सिंह — 4 मत)

यह भी पढ़ें 👉  बदल रहा उत्तराखंड! हल्द्वानी बेस अस्पताल में आधुनिक ICU और नैनीताल में बना कुमाऊँ का सबसे बड़ा आयुर्वेदिक चिकित्सालय

ज्येष्ठ उप-प्रमुख: खड़क सिंह — 35 मत
(महेंद्र राम — 5 मत)

कनिष्ठ उप-प्रमुख: नेहा बगोटी — 35 मत
(ईश्वरी — 3 मत, चंपा देवी — 2 मत)

बाराकोट विकासखंड

क्षेत्र प्रमुख: सीमा आर्या — 15 मत
(सुनीता विश्वकर्मा — 4 मत)

ज्येष्ठ उप-प्रमुख: दरवान सिंह — 13 मत
(देवेंद्र सिंह बोहरा — 6 मत)

कनिष्ठ उप-प्रमुख: ईश्वरी देवी — 13 मत
(कमला — 6 मत)

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के विकास और समस्याओं को लेकर प्रभारी मंत्री खजान दास से मिले राहुल सिंह दरम्वाल, शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

चंपावत विकासखंड

क्षेत्र प्रमुख — अंचला बोहरा,
ज्येष्ठ उप-प्रमुख — भुवन चंद्र पांडे,
कनिष्ठ उप-प्रमुख — मनोज कुमार जोशी,
(तीनों पद निर्विरोध निर्वाचित हुए)।

इससे पूर्व, जिला पंचायत अध्यक्ष का पद आनंद सिंह अधिकारी और उपाध्यक्ष के पद पर पुष्पा विश्वकर्मा भी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

Ad_RCHMCT