बड़ी खबर-(उत्तराखंड) डीएम ने स्कूलों के समय मे किया आंशिक संसोधन, संसोधित आदेश जारी

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal Udham Singh Nagar-कार्यालय आदेश संख्या-291/आ०प्र०पा०/मानसून-2025 दिनांक 29 अप्रैल 2025 के कम में ग्रीष्मऋतु के दृष्टिगत जनपद में संचालित (कक्षा 1 से 12 तक) समस्त राजकीय सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं आंगनबाडी केन्द्रों की समय सारणी को ग्रीष्मकाल के दौरान अल्पकाल समय प्रातः 07:00 बजे से प्रातः 11:30 बजे तक संचालित करने के आदेश दिये गये थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

जनपद के विद्यालयों में ग्रीष्मऋतु से विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था/उचित प्रवन्धन बनाये रखते हुये विद्यालयों में पाठ्यक्रम गतिविधियों की निरन्तरता के दृष्टिगत उक्त पत्र में अंकित समय सारणी में आंशिक संशोधन करते हुये समय प्रातः 07:00 बजे से अपरान्ह 12:00 बजे तक किये जाने हेतु आदेश प्रभावी किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

उपरोक्त आदेश के विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा 51 (ख) के सुसंगत प्राविधानों को उल्लंघन माना जायेगा।

Ad_RCHMCT