बड़ी खबर-(उत्तराखंड) पुलिस ने पकड़ी शराब की खेप, भारी मात्रा मे शराब व  बीयर की पेटी बरामद, अभियोग पंजीकृत, वाहन सीज, video 

ख़बर शेयर करें -

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने पकड़ी शराब की खेप।

9 पेटी शराब व 2 पेटी बीयर की हुई बरामदगी।

गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में किया गया अभियोग पंजीकृत।

शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को किया गया सीज।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही रहेगी निरन्तर जारी।

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने जनपद के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब की धरपकड़ किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस के स्तर से चेकिंग व धरपकड़ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर 'मिशन मर्यादा' और सुगम यातायात के लिए पुलिस की सख्त कार्रवाई


रात्रि में चौकी जवाड़ी बाईपास पुलिस को चौकी क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली, जिस पर पुलिस द्वारा चेकिंग कर एक वाहन संख्या UK 13 A 1000 (डस्टर कार) में रखी कुल 09 पेटी (108 बोतल) मैकडॉवल्स नम्बर वन मार्का शराब तथा 2 पेटी बीयर (47 कैन) बरामद की गई। वाहन चालक के स्तर से कोई संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर बरामद शराब, बीयर व वाहन को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर कोतवाली रुद्रप्रयाग लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क | विद्यालयों के आसपास पुलिस गश्त, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है।

अभियुक्त के विरुद्ध रुद्रप्रयाग कोतवाली पर मु.अ सं. 45/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में निजी स्कूलों पर 'प्रहार': 12 और स्कूलों को नोटिस, अब तक 101 विद्यालयों पर गिरी गाज

अभियुक्त का विवरण-

हरेन्द्र राणा पुत्र श्री लाल सिंह निवासी मकड़ी बाजार, नियर पेट्रोल पम्प रुद्रप्रयाग, थाना व जिला रुद्रप्रयाग।

पुलिस टीम का विवरण-
1- अपर उपनिरीक्षक शशिधर प्रसाद थपलियाल
2- आरक्षी यशपाल सिंह

Ad_RCHMCT