उत्तराखंडः यहां प्रधान उम्मीदवार का निधन, चुनाव स्थगित

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के बीच एक दुखद घटना सामने आई है। चमोली जिले के विकासखंड देवलग्वाड़ की ग्राम पंचायत में प्रधान पद के उम्मीदवार राजेंद्र सिंह (38) का निधन हो गया है। उनकी बीमारी को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने यहां प्रधान पद के चुनाव स्थगित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र सिंह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें थराली अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र (हायर सेंटर) रेफर किया गया था। शनिवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 का देहरादून में भव्य आगाज: सीएम धामी ने किया शुभारंभ; 8 शहरों में बनेंगी 23 खेल अकादमियां

राजेंद्र सिंह के निधन से देवलग्वाड़ गांव में शोक की लहर फैल गई है। वह अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों को पीछे छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ओलंपिक-2036 के लिए मिशन मोड में उत्तराखंड: 150 युवा प्रतिभाओं को मिलेगा वैज्ञानिक प्रशिक्षण; मुख्य सचिव ने दिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश

विकासखंड के निर्वाचन अधिकारी अश्विनी गौतम ने इस घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रधान पद के चुनाव को स्थगित करने की आधिकारिक घोषणा की है। वहीं, पंचायत के अन्य पदों पर चुनाव प्रक्रिया नियमानुसार जारी रहेगी।

Ad_RCHMCT