बड़ी खबर-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा का परिणाम किया घोषित

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal ukpsc राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रधानाचार्य परीक्षा-2024

एतद्वारा सूचित किया जाता है कि विज्ञापन संख्या: A-2/E-4/DR/Poly. Principal /2024-25 दिनांक 31.12.2024 द्वारा राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रधानाचार्य परीक्षा-2024 के लिए रिक्तियां प्रकाशित की गयी थी, जिसके क्रम में दिनांक 30 मार्च, 2025 को लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा आयोजित की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक फर्स्वाण के पिता को दी श्रद्धांजलि, मोथरोवाला स्थित आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

विज्ञापन के परिशिष्ट-04 के अनुसार लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा में न्यूनतम अर्हक अंक धारित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक से निर्मित प्रवीणता सूची के आधार पर लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा का परिणाम दिनांक 25 सितम्बर, 2025 को घोषित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP ALMORA के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस का फरार वारंटियों पर बैक-टू-बैक एक्शन

अभ्यर्थियों के सूचनार्थ परीक्षा परिणाम एवं प्रश्नगत परीक्षा से सम्बन्धित अन्तिम उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर प्रसारित की गई है। अभिलेख सत्यापन एवं साक्षात्कार तिथि इत्यादि से सम्बन्धित विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर पृथक से प्रसारित किये जायेगें।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस का सख्त एक्शन: हाईवे पर स्टंट और हुड़दंग करने वाले थार-स्कॉर्पियो चालकों पर हुई कार्रवाई
Ad_RCHMCT