बड़ी खबर-उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्केलर के रिक्त पदों पर अर्ह अभ्यर्थियों की औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची की जारी, पढ़े

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal.in

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा वन विकास निगम के अन्तर्गत स्केलर के रिक्त पदों की दिनांक 15-05-2024 से 20-06-2024 तक शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा तथा दिनांक 25-08-2024 को लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर महाविद्यालय में करियर जागरूकता कार्यक्रम: 'करियर की सही दिशा, आत्मपहचान और कौशल विकास ही सफलता की पहली सीढ़ी'- डॉ. गौतम पंत

शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा तथा उक्त लिखित प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर आयोग की विज्ञप्ति संख्या-277 दिनांक 02-12-2024 के द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की अभिलेख सत्यापन हेतु औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची जारी की गई। आयोग की विज्ञप्ति संख्या-परीक्षा/278/2024-25 दिनांक 05-12-2024 द्वारा अभिलेख सत्यापन हेतु निर्धारित कार्यक्रमानुसार दिनांक 10-12-2024 से 13-12-2024 तक चयनित अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कर्मचारी जगत में शोक की लहर: मिनिस्टीरियल फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह रावत का हृदयगति रुकने से निधन

अतः लिखित परीक्षा व शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा के आधार पर वन विकास निगम के अन्तर्गत स्केलर के पदों पर अभिलेख सत्यापन के उपरान्त श्रेष्ठताक्रम में विभाग को प्रेषित किए जाने हेतु अर्ह अभ्यर्थियों की औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाईट www.sssc.uk.gov.in पर अभ्यर्थियों के सुलभ संदर्भ हेतु प्रकाशित की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चोरगलिया पुलिस और सीसीटीवी टीम की तत्परता से महिला के चेहरे पर लौटी मुस्कान: शादी की शॉपिंग के दौरान कार में छूटा कीमती बैग सकुशल बरामद
Ad_RCHMCT