बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बने पेरेंट्स ,इसके आने से घर हुआ रोशन

ख़बर शेयर करें -

आजकल बॉलीवुड में बच्चों की किलकारियां गुंज रही हैं। हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक बेटी को जन्म दिया। वहीं अब बी टाउन के ग्लैमरस कपल कहे जाने वाले बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर प्यारी से बेटी आई है। यानी बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पेरेंट्स बन गए हैं। बिपासा ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। इन्स्टा बॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक, बिपाशा ने शनिवार सुबह बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि शादी के पूरे छह साल बाद करण और बिपाशा पेरेंट्स बने हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से निपटने को धामी सरकार तैयार: देहरादून में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल; आपदा प्रबंधन के लिए AI और ड्रोन तकनीक का होगा इस्तेमाल


कपल बहुत ही खुश हैं, क्योंकि उन्होंने खुलासा किया था कि वे एक बेटी चाहते थे। अगस्त में, बिपाशा ने खुलासा किया था कि वह और करण प्रार्थना कर रहे हैं कि उनकी एक बच्ची हो. वे पहले से ही बेबी को ‘वह (फीमेल)’ कहकर पुकारते थे।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं के सपनों को उड़ान: सीएम धामी ने 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा- आपकी कार्यशैली और संवेदनशीलता ही अब आपकी असली पहचान


बिपाशा बसु बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, “जब से हम एक बच्चा चाहते हैं, हमने एक बच्ची की उम्मीद की है, मुझे पता है कि एक बच्चा एक सुंदर उपहार है, और यह किसी भी जेंडर में हो, इसे स्वीकार करना चाहिए और खास बात यह है कि हम अपने बच्चे को ‘शी’ कहते हैं. हम मानते हैं कि जबसे हमने बेबी प्लानिंग की तबसे एक बेबी गर्ल ही चाहते थे।

Ad_RCHMCT