उत्तराखंड- गड्ढे में पड़ा मिला लापता टैम्पो चालक का शव, हत्या की आशंका

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। कुमाऊं मंडल के ऊधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर में नौ दिन से लापता ऑटो चालक सुमित (24) का शव रुद्रपुर के प्रीत विहार क्षेत्र में एक गड्ढे से बरामद किया गया है। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

सुमित ने सात साल पहले लव मैरिज की थी और उनका एक पांच साल का बेटा है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के पिता राजू श्रीवास्तव और अन्य परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और वहां गमगीन माहौल था।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पुलिस ने सुमित की पत्नी सहित चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। इस मामले में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक के परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि जब तक दो अन्य आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते, तब तक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

घटना के बाद इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। पिछले दिन, स्थानीय लोगों ने कोतवाली का घेराव भी किया था, जिसके बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू की।

Ad_RCHMCT