शर्मनाकः युवक-युवती ने गंगा किनारे बनाई अश्लील वीडियो, मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में गंगा किनारे अश्लील वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है। ऋषिकेश में बनाई गई इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। इस मामले में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

बृहस्पतिवार को एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक युवक और युवती गंगा किनारे आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे थे।

प्रारंभिक जांच में यह वीडियो ऋषिकेश के जानकी सेतु के पास लक्ष्मणझूला क्षेत्र का पाया गया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को जानें युवा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पुलिस ने वीडियो के वायरल होने के बाद इस मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है, ताकि ऐसे अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके।

Ad_RCHMCT