हल्द्वानी-भीमताल मार्ग में खाई में मिला अज्ञात महिला का शव

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-भीमताल मार्ग में अज्ञात महिला का शव खाई में पड़ा मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने शव को खाई से निकाल कब्जे में ले लिया है। बहरहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

यह भी पढ़ें 👉  इंदर आर्या, माया उपाध्याय और नीरज चुफाल के सुरों से सजी 'स्टार नाइट', गोल्ज्यू महोत्सव के आखिरी दिन देर रात तक झूमे दर्शक।

भीमताल पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि खाई में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। शव एक सप्ताह पुराना लग रहा है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके लिए अन्य जनपदों की पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 24-25 मई को जुटेगा देश: नशा मुक्ति को लेकर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का होगा आयोजन

साथ ही कहा कि गुमशुदगी भी देखकर पता लगाया जा रहा है। इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि शव जिस जगह खाई में पड़ा मिला उस मार्ग पर लगातार वाहन चलते हैं। ऐसे में महिला का शव कैसे वहां आया होगा, इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Ad_RCHMCT