मरीज को लेकर जा रही ऐंबुलेंस के ब्रेक हुए फेल, पांच लोग घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में बड़ा हादसा टल गया। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में मरीज को लेकर जा रही 108 आपातकालीन सेवा के अचानक ब्रेक फेल हो गए। इससे ऐंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 9.87 लाख पेंशनभोगियों के खातों में हस्तांतरित किए ₹146.32 करोड़; डीबीटी के जरिए जुलाई माह की पेंशन जारी

जानकारी के अनुसार भटकुड़ा से ऐंबुलेंस मरीज को लेकर मुनस्यारी की तरफ आ रही थी। बताया जा रहा है कि मदकोट भगुना के पास एंबुलेंस ब्रेक फेल हो गए। 

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

इसका पता लगते ही चालक ने सूझ-बूझ का परिचय दिया और एंबुलेंस को पहाड़ी की तरफ सुरक्षित जगह पर मोड़ दिया और गाड़ी सड़क में पलट गई। इस घटना में एंबुलेंस चालक समेत पांच लोग सवार थे। सभी को हल्की फुल्की चोटें आई हैं।

Ad_RCHMCT