BREAKING-पुलिस उपमहानिरीक्षक ने किये 9 निरीक्षकों के स्थानांतरण,3 बने उपनिरीक्षक से निरीक्षक।।

ख़बर शेयर करें -

पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र डॉक्टर नीलेश आनंद भरणे द्वारा 9 निरीक्षकों के स्थानांतरण कर दिये हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए तथा निर्वाचन आयोग एवं पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देशों के बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र डॉक्टर नीलेश आनंद भरणे द्वारा परी क्षेत्र में 9 निरीक्षकों के जनपदों से बाहर स्थानांतरण कर दिए गए हैं

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

इस तरह संजय पाठक को उधमसिंह नगर से अल्मोड़ा,गोविंद बल्लभ जोशी को उधम सिंह नगर से चंपावत, कैलाश चंद्र भट्टको उधम सिंह नगर से पिथौरागढ़, कुंवर सिंह रावत को उधम सिंह नगर से पिथौरागढ़, उमेश मलिक को उधम सिंह नगर से नैनीताल, संजय को ऊधम सिंह नगर से नैनीताल, आशुतोष कुमार सिंह को नैनीताल से उधमसिंह नगर, अशोक कुमार सिंह को नैनीताल से उधम सिंह नगर तथा भूपेंद्र सिंह बृजवाल को अल्मोड़ा से चंपावत स्थानांतरण किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

इसके अलावा पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र डॉ नरेश आनंद भरने ने अतिरिक्त उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए तीन निरीक्षकों एवं कुमाऊं परिक्षेत्र आवंटित होने पर तथा एक निरीक्षक को नए जनपद आवंटित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

जिसमें नीरज कुमार को देहरादून से उधम सिंह नगर, कैलाश सिंह नेगी को नैनीताल से बागेश्वर, तथा श्रीमती मंजू पांडे को चंपावत से उधम सिंह नगर भेजा गया

Ad_RCHMCT