ब्रेकिंग-युवाओं को स्मैक बेचने वाले 23.42 ग्राम स्मैक के साथ 02 अभियुक्त एसओजी उधमसिंहनगर की गिरफ्त में।

ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के द्वारा जनपद में बढ़ रहे अवैध नशे के कारोबार मैं लिप्त लोगों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक काशीपुर के द्वारा प्रभारी एसओजी काशीपुर के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर उत्तराखण्ड में श्रद्धा और नमन: मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय में महापुरुषों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

उक्त टीम के द्वारा कब्रिस्तान मोहल्ला अली खान के पास से दो अभियुक्त गणों को कुल 23.42 ग्राम अवैध स्मैक बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया है। दोनों अभियुक्त गण आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्मैक बेचकर पैसा कमा रहे थे, पूछताछ में दोनों अभियुक्त गणों द्वारा उक्त स्मैक ठाकुरद्वारा क्षेत्र से लाना बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव: कनेक्टिविटी, होम-स्टे और जनकल्याणकारी नीतियों को सराहा

गिरफ्तार अभियुक्त
1 मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद हड्डा पुत्र मोहम्मद खुर्शीद निवासी हॉज वाली मस्जिद के पास बर्फ फैक्ट्री के सामने वाली गली थाना काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 24 वर्ष
बरामद स्मैक 13.36 ग्राम
2 मोहम्मद सलीम उर्फ सलीम टेंशन पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी मोहल्ला किला थाना काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 38 वर्ष
बरामद स्मैक 10.06 ग्राम

यह भी पढ़ें 👉  यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर में धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी

पुलिस टीम
उप निरीक्षक कमलेश भट्ट एसओजी प्रभारी जनपद उधम सिंह नगर
उप निरीक्षक रविंद्र सिंह बिष्ट प्रभारी एसओजी काशीपुर
कॉन्स्टेबल दीपक कठैत एसओजी
कॉन्स्टेबल विनय कुमार एसओजी
कॉन्स्टेबल दीवान बोरा एसओजी
कांस्टेबल कैलाश तोमक्याल एसओजी

Ad_RCHMCT