ब्रेकिंग:-रामनगर क्षेत्र से गुमशुदा बुजुर्ग महिला व उसकी चार वर्षीय नवासी को सकुशल बरामद कर पुलिस ने लौटाई परिजनों की खुशियां।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर:-,विगत दिनांक 05 सितंबर 2022 को रामनगर के भवानीगंज जाटव बस्ती निवासी एक व्यक्ति मनोज कुमार द्वारा कोतवाली रामनगर पुलिस को सूचना दी गई कि उसकी माता जी लज्जा देवी, पत्नी महिपाल सिंह, निवासी भवानीगंज जाटव बस्ती रामनगर, उम्र 61 वर्ष उसकी चार वर्षीय भांजी को साथ लेकर घर से बिना बताए कहीं चली गई है और घर वापस नहीं लौटी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की-मध्यम बारिश-बर्फबारी, 5 जिलों में ओलावृष्टि व तेज हवाओं का अलर्ट।

प्राप्त तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर रामनगर पुलिस ने गुमशुदा की खोजबीन शुरू की गई काफी प्रयासों, पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल लोकेशन के आधार पर आखिरकार गुमशुदा महिला को आज शनिवार को उप निरीक्षक राजेश जोशी, प्रभारी चौकी प्रभारी पीरूमदारा रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने काशीपुर बस स्टेशन के पास से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  23 मई को खुलेंगे हेमकुण्ड साहिब के कपाट | भारतीय सेना के जवान यात्रा सुगम बनाने के लिए डटे हुए है

महिला व बच्ची को घर वापस पाकर परिवारजनों के घर की खुशियां लौट आई उनके द्वारा नैनीताल पुलिस का तहे दिल से आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  NEET(UG)- 2026 की pen and paper mode की परीक्षा जनपद नैनीताल में शांतिपूर्वक सम्पन्न

पुलिस टीम मे उप निरीक्षक राजेश जोशी चौकी प्रभारी पीरूमदारा,कानि0 राजेश सिंह मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT