BREAKING-CM धामी ने चारधाम यात्रा मार्गों पर उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का किया फ्लैग ऑफ।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-CM धामी ने सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर द्वारा चारधाम यात्रा मार्गों पर उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का किया फ्लैग ऑफ।।

राज्य मे होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर सरकार ने कमर कस ली है,वहीं मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा मार्गों पर उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का फ्लैग ऑफ किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर द्वारा चारधाम यात्रा मार्गों पर उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का फ्लैग ऑफ किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, रामनगर और भवाली के नामी स्कूलों पर प्रशासन की गाज; 15 दिनों में बुक लिस्ट बदलने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा का सराहनीय कार्य किया जाता रहा है।

उनके द्वारा आगामी 06 माह तक सेवाएं दी जायेंगी।सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा पूरे इंतेजाम किये गये हैं। हमें चुनौतियों को अवसर में बदलना है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : पकड़ी गई फर्जी नंबर वाली महिंद्रा थार! ऑपरेशन 'प्रहार' में नैनीताल पुलिस का एक्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में कार्य किये जा रहे हैं। समाज के योगदान से कार्यों में और अधिक आसानी होती है। मुख्यमंत्री ने सिक्स सिग्मा टीम द्वारा हाई एल्टीट्यूड क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर के डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड में फ्री मेडिकल सर्विस देती है। इस बार सिक्स सिग्मा के साथ एम्स, दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टर भी श्रद्धालुओं को सेवा देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने रोपवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा कर ब्रिडकुल को रेगुलेटरी बॉडी बनाने व जागेश्वर धाम में रोपवे शामिल करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इस बार यात्रा में मेडिकल सेवाएं देने के लिए सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर की ओर से 130 से अधिक मेडिकल स्टाफ को लगाया जायेगा। इस अवसर पर सिक्स सिग्मा टीम के डॉक्टर भी उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT