ब्रेकिंग-CM धामी ने सुनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात।।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को सुना।

मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हम सभी देशवासियों का कर्तव्य है कि हम देश को आजादी दिलाने वाले सभी ज्ञात अज्ञात महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान गाथाओं को सदैव याद रखे।

यह भी पढ़ें 👉  NEET 2026 : कल 3 मई को हल्द्वानी में इन इन centre में होगी NEET परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल पर इस स्वतंत्रता दिवस पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेश वासियों से इस महान अभियान में प्रतिभाग करते हुए अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  सीपीयू पुलिस ने ट्रैफिक ड्यूटी के साथ-साथ मानवता की मिसाल पेश की — नैनीताल पुलिस की ईमानदारी से महिला पर्यटक को खोया हुआ मोबाइल व नकदी वापस मिला

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पूरे विश्व में हमारी एकता का संदेश जाएगा। आज पूरा विश्व भारत की ओर देखता है। भारतीय संस्कृति, योग व आयुष के महत्व को दुनिया मान रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड टॉपर अक्षत गोपाल को राज्य मंत्री मुकेश कुमार ने किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं अन्य गणमान्य लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

Ad_RCHMCT