BREAKING-(नैनीताल) कैची के पास एक युवक खाई मे गिरा, SDRF ने रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला।

ख़बर शेयर करें -

गुरुवार को देर रात पुलिस चौकी खैरना से SDRF टीम को सूचना मिली कि कैची गांव के पास एक बुलेट बाइक सवार नीचे खाई मे गिर गया है। जिसे बाहर निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का शंखनाद: 9 अगस्त से खटीमा से शुरू होगी 'परिवर्तन जन संवाद यात्रा'

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट खैरना से उप निरीक्षक चंदन सिंह के नेतृत्व मे सब टीम तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में रात में ही, 50 मीटर गहरी खाई मे उतरकर उक्त युवक विशाल कुमार उम्र 40 वर्ष को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी दुनिया का बेजोड़ टूरिस्ट हब: ग्रीन एनर्जी से चमकेंगे रिसॉर्ट्स, 'ट्रेडिशनल विलेज' में दिखेगी उत्तराखंड की विरासत; सीएस ने दिए 3D म्यूजियम के निर्देश

SDRF पोस्ट खैरना से उप निरीक्षक चंदन सिंह के नेतृत्व मे आरक्षी दीपचंद सति, आरक्षी भरत अरोड़ा, आरक्षी प्रमोद बोरा, आरक्षी बालम सिंह व आरक्षी जीवन शामिल रहे।

Ad_RCHMCT