BREAKING-(दुखद) बड़ा सड़क हादसा, शिक्षक की मौत, प्रधानाचार्य घायल।।

ख़बर शेयर करें -

बाजपुर।यहां शिक्षा विभाग के लिए बुरी खबर है। बाजपुर में सड़क हादसे में शिक्षक की मौत हो गई। प्रधानाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गई।ट्रक की टक्कर से कार सवार एक शिक्षक की मौके पर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग पेट्रोल पंप के पास खाई में गिरे व्यक्ति का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू


हादसा बाजपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 74 स्थित जीईटी पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने हुआ। बताता जाता है कि जसपुर के महुआ डाबरा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अतुल अग्रवाल और शिक्षक गणपत सिंह कार से रुद्रपुर बोर्ड परीक्षाओं को लेकर होने वाली मीटिंग में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: भूसे के अनावश्यक भंडारण और राज्य से बाहर परिवहन पर अगले 15 दिनों के लिए रोक, जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त आदेश


पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने कार और ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार शिक्षक गणपत सिंह की मौत हो गई। जबकि प्रधानाचार्य अतुल अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

Ad_RCHMCT