उत्तराखंड में अनियंत्रित होकर पलटी बस, पुलिस-प्रशासन की टीम रवाना

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। मंगलवार देर शाम नई टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा टिपरी क्षेत्र के समीप हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम

बस में सवार यात्रियों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। प्रशासन द्वारा पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी, जिसके बाद राहत एवं बचाव दल मौके के लिए रवाना कर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि राहत कार्य तेजी से चल रहा है और घायलों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  80 वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम आवास में गूंजा 'वंदेमातरम्': मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ध्वजारोहण, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

फिलहाल स्थानीय नागरिक भी पुलिस के साथ मिलकर राहत कार्यों में सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन ने कहा है कि हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द सार्वजनिक की जाएगी।

Ad_RCHMCT