बजट पर चार्टर्ड एकाउंटेंट प्रखर रावत की त्वरित टिप्पणी

ख़बर शेयर करें -

रामनगर- यह बजट मिला जुला रहा। इस बजट में सरकार का खास ध्यान रोजगार सृजन पर रहा। यूथ इंटर्नशिप स्कीम जिसमें 1 करोड़ युवाओं को ग्रेजुएशन के बाद टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका मिलेगा, जिसमें उन्हें वार्षिक 60,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ का विस्तार: सेला में 702वीं दुग्ध समिति का शुभारंभ, 1.55 लाख लीटर दूध संग्रहण का लक्ष्य

गोल्ड और सिल्वर पर सरकार की कस्टम ड्यूटी हटाने से गोल्ड और सिल्वर सस्ते होंगे। मुद्रा ऋण की सीमा को भी 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई है। इससे छोटे व्यापारियों को बड़ा लाभ होगा। वहीं इसके विपरीत, सैलरीड क्लास को कोई विशेष छूट नहीं दी जाने से आयकर दाता बहुत निराश हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SDG इंडेक्स में अव्वल उत्तराखंड, पर पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं अब भी चुनौती: नीति आयोग की बैठक में मुख्य सचिव ने नॉलेज पार्टनरशिप पर दिया जोर

स्टेंडर्ड डिडक्शन में मामूली वृद्धि कर कार्मिकों को नाममात्र का लाभ जरूर दिया गया है। लेकिन लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स और शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स में वृद्धि से युवा निवेशक बहुत निराश हैं।

Ad_RCHMCT