मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,पहुंचे अद्वैत आश्रम मायावती ध्यान केंद्र ,किया स्वामी विवेकानंद जी पर आधारित म्यूजियम का निरीक्षण।।

ख़बर शेयर करें -

चंपावत न्यूज

चंपावत दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुरुवार को लोहाघाट स्थित अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचे। अद्वैत आश्रम मायावती में पुष्कर सिंह धामी ने ध्यान केंद्र एवं स्वामी विवेकानंद जी पर आधारित म्यूजियम का निरीक्षण किया ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोहाघाट की गोद में बसा आश्रम एक रमणीक स्थान है। मायावती आश्रम में पुण्य आत्माओं का वास है यहां आना सौभाग्य की बात है। जिसकी कल्पना स्वामी विवेकानंद जी ने की थी, वह आश्रम आज भी भव्य और दिव्य दिखता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

यह शांति और ध्यान का केंद्र है। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद जी के सपनों का भारत आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी नए भारत के रूप में पूरा कर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भव्य दिव्य केदारपुरी एवं बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान का कार्य चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: सीएम धामी; सचिवालय में ‘सशक्त बहना उत्सव’ के स्टालों से की खरीदारी

इस दौरान उनके साथ स्वामी सहृदानंद जी महाराज , स्वामी एकदेवानंद जी महाराज , स्वामी विरेशानंद जी, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय , अध्यक्ष वन निगम कैलाश गहतोड़ी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT