मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर सुक्रवार को पंहुच रहे हैं।
प्रभारी अधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार माननीय मुख्यमंत्री सुक्रवार 5 जून 2026 को प्रातः 8 बजे जीटीसी हैलीपेड देहरादून से प्रस्थान कर 9:10 बजे सेंट जोसेफ स्कूल मैदान हैलीपेड नैनीताल पहुंचेंगे। वहॉं से कार द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 9:30 बजे राज्य अतिथि गृह नैनीताल पहुंचेंगे। जहॉं वह 10:10 बजे से 10:50 बजे तक पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भेंट वार्ता करेंगे।
इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 10:50 बजे राज्य अतिथि गृह से सेंट जोसेफ स्कूल मैदान हैलीपेड के लिए प्रस्थान कर 11:00 बजे सेंट जोसेफ स्कूल मैदान हैलीपेड पहुंचकर हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11:15 बजे विकास भवन खेल मैदान हैलीपेड भीमताल पहुंचेंगे, जहाँ से वह कार द्वारा प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:35 बजे निकट भीमताल झील भीमताल पहुंचकर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे l इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री वहॉं से प्रस्थान कर 11: 55 बजे रामलीला ग्राउंड भीमताल(मल्लीताल) पहुंचेंगे जहॉं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।




