तारा घिल्डियाल एक दिन की भूख हड़ताल पर
आईएमपीसीएल के निजीकरण के विरोध में जनसमर्थन की अपील
नेकी की दीवार – नेकी प्रहरी विंग, रामनगर
सरकारी आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई आईएमपीसीएल (मोहान) के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों द्वारा संचालित जनहित आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में सामाजिक संस्था नेकी की दीवार – नेकी प्रहरी विंग, रामनगर ने क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, बुद्धिजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों से इस महत्वपूर्ण जनसंघर्ष में सक्रिय सहभागिता की अपील की है।
संस्था के संयोजक तारा चन्द्र घिल्डियाल ने कहा कि आईएमपीसीएल केवल एक औद्योगिक इकाई नहीं, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक एवं रोजगार संरचना का महत्वपूर्ण आधार है। इसका निजीकरण स्थानीय रोजगार, जनहित तथा आयुर्वेदिक चिकित्सा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है।
उन्होंने बताया कि दिनांक 5 जून 2026 को आईएमपीसीएल मोहान स्थित धरना स्थल पर आयोजित एकदिवसीय भूख हड़ताल (उपवास) में वे स्वयं शामिल होकर आंदोलन को नैतिक समर्थन प्रदान करेंगे। इस अवसर पर सभी नागरिकों से भी उपस्थित होकर जनहित की इस आवाज़ को मजबूत करने का आह्वान किया गया है।
नेकी प्रहरी विंग का मानना है कि सार्वजनिक हित से जुड़े संस्थानों की सुरक्षा और स्थानीय युवाओं के रोजगार की रक्षा के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
आइए, हम सब मिलकर आईएमपीसीएल को बचाने और क्षेत्र के हितों की रक्षा के लिए एक मजबूत जनआंदोलन का हिस्सा बनें।
नारा: “संस्थान बचाओ – रोजगार बचाओ,
आईएमपीसीएल बचाओ – जनहित बचाओ।”
जारीकर्ता:
नेकी की दीवार
नेकी प्रहरी विंग, रामनगर




