उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप, कई जिलों में कोहरे और भीषण शीत दिवस का आरेंज, येलो अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

Weather Forecast FOR UTTARAKHAND Weather Forecast for uttarakhand Weather Forecast corbetthalchal.in Uttrakhand weather Dehradun weather Nainital weather Haridwar weather Udham Singh Nagar weather weather Pithoragarh weather Chamoli weather Tehri weather

Uttrakhand weather-राज्य मे इस समय ठंड बढ़ रही है।सुबह शाम के अलावा तराई इलाकों में आ रहे कोहरे से दिन में भी अब ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं आज दिसंबर का महीना भी समाप्ति की तरफ है। वहीं मौसम विभाग ने भी आरेंज, येलो अलर्ट जारी करते हुए घना कोहरा छाया रहने, शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण

मौसम पूर्वानुमानः राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम चेतावनीः

(अलर्ट) राज्य के उधम सिंह नगर जनपद तथा नैनीताल, चम्पावत जनपदों के मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर घना से अति घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद एवं नैनीताल तथा चम्पावत जनपदों के मैदानी क्षेत्रो में कुछ स्थानों पर शीत दिवस से भीषण शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है। जिसका मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है।

(वाच) राज्य के हरिद्वार तथा पौड़ी, देहरादून जनपदों के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

राज्य के हरिद्वार तथा पौड़ी जनपद के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है। येलो अलर्ट भी जारी किया है।

देहरादून मौसम पूर्वानुमानः आसमान मुख्यतः साफ़ रहेगा। कुहासा छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 24°C तथा 08°C के लगभग रहने की संभावना है।

Ad_RCHMCT