दीजिए बधाई-रामनगर महाविद्यालय की पूर्व छात्रा नीलम बनी गणित की असिस्टेंट प्रोफेसर

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर की पूर्व छात्रा नीलम चन्तोला गणित विषय की असिस्टेंट प्रोफेसर बनी है। बता दें कि लोक सेवा आयोग उत्तराखंड द्वारा गणित विषय में नीलम चन्तोला असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगी प्रदेशभर की सड़कें: कैबिनेट बैठक में बनी ठोस कार्ययोजना; समय से टेंडर पूरे करने के निर्देश

उन्हें राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे अल्मोड़ा में नियुक्ति प्रदान की गई है।रामनगर महाविद्यालय के गणित विभाग प्रभारी डॉ.प्रमोद जोशी ने बताया कि नीलम चन्तोला महाविद्यालय की होनहार छात्रा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

नीलम की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे,चीफ प्रॉक्टर  प्रो.एस.एस.मौर्य,गणित विभाग प्रभारी डॉ.प्रमोद जोशी डॉ.पवन टमटा,डॉ.मुकुल त्रिपाठी सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों ने नीलम  को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Ad_RCHMCT