साइबर सेल को मिली बड़ी कामयाबी, ठगी का शिकार हुए 3 लोगों के खाते पर पहुंचाई इतनी राशि

ख़बर शेयर करें -

भोली भाली जनता को साइबर ठगी का शिकार बनाने के लिए साईं बैठक तत्परता से बैठे हुए हैं और नए-नए तरीकों से भोली भाली जनता को परेशान करने का काम करते जा रहे हैं लेकिन इनके ऊपर लगाम लगाएं कि पुलिस के द्वारा कई बार कोशिशें की जाती है पुलिस कई बार इन पर लगाम लगाने में असफल रहती है तो कई बार सफलता भी प्राप्त कर लेती है एक ऐसा ही मामला बागेश्वर से सामने आ रहा है यहां पर साइबर सेल ने साइबर ठगी के शिकार तीन लोगों के खातों में 70,279 रुपये की धनराशि वापस कराई है। जिस पर लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: अनंतम रिसोर्ट में फायर ब्रिगेड ने की मॉक ड्रिल, कर्मचारियों को दिए अग्नि सुरक्षा के टिप्स

पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में साइबर क्राइम और आनलाइन धोखाधड़ी बढ़ गई है। जिसकी रोकथाम के लिए साइबर सैल बनाया गया है। पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन अंकित कंडारी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 55 CCTV कैमरों की मदद से 4 लाख के जेवरात चोरी का पर्दाफाश!

गायत्री कुंज हरिद्वार निवासी अनुज परमार पुत्र मुनेंद्र सिंह परमार ने कौसानी के साथ एयर टिकट बुक किया। उनसे 4,485 रुपये की धोखाधड़ी की गई। मानीखेत निवासी अमर सिंह बिष्ट पुत्र कैलाश सिंह ने अज्ञात ने फोन पे पर कैश बैक स्कीम के नाम पर 25,799 रुपये ठग लिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: होमस्टे संचालकों की समस्याओं के समाधान के लिए 25 मई को लगेगा विधिक शिविर, टैक्स बार एसोसिएशन की अनूठी पहल

देवलचौरा निवासी भोपाल सिंह पुत्र खीम सिंह गूगल पे पर भेजे लिंक के माध्यम से 39,995 रुपये की धोखाधड़ी की गई। तीनों प्रकरणों पर साइबर सैल ने कार्रवाई की।आवेदकों को धनराशि वापस लौटा दी गई है।टीम में साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत, उपनिरीक्षक कुंदन रौतेला, आरक्षी चंदन कोहली, इमरान खान शामिल थे।

Ad_RCHMCT