देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना।।

ख़बर शेयर करें -

WEATHER ALART

देहरादून-उत्तराखंड राज्य में मौसम को लेकर मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश की संभावना जताई है।मौसम विभाग की माने तो राज्य में एक बार फिर मानसून का असर देखने को मिलेगा।

अगले तीन दिन देहरादून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।नदी नालों से यात्रा करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग

मौसम विभाग का कहना है कि 18 अगस्त को नैनीताल और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

इसी तरह 19 अगस्त को नैनीताल, चंपावत, पौड़ी जिले के कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं। वहीं 20 अगस्त को नैनीताल बागेश्वर और देहरादून जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है जिसे लेकर इन जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य के कई क्षेत्रों में 18 अगस्त से 21 अगस्त तक रेनफॉल एक्टिविटी (Rainfall Activity) बढ़ने की संभावनाएं है।

राजधानी दून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक कहीं कहीं भारी बारिश के आसार हैं। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला: एक मंच पर दिखेंगे 250 स्टॉल, सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा

बताया जा रहा है कि मौसम के बदले मिजाज के चलते कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। भारी बारिश के मद़्देनजर आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं वहीं लोगों से भी सावधानी पूर्वक रहने के निर्देश दिये हैं।

Ad_RCHMCT