Corbetthalchal रामनगर-रामनगर के लाल और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जांबाज़ जवान दिगंबर सिंह मनराल को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें देश सेवा में विषम परिस्थितियों में किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित “सीमा सुरक्षा बल के अलंकरण समारोह एवं रुस्तमजी स्मृति व्याख्यान” के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा प्रदान किया गया।

लखनपुर निवासी स्वर्गीय कुंवर सिंह मनराल के सुपुत्र दिगंबर सिंह मनराल वर्तमान में BSF की 69वीं बटालियन में त्रिपुरा के गोकुलपुर में तैनात हैं।

जैसे ही उनके इस सम्मान की खबर क्षेत्र में पहुंची, रामनगर, मानिला (अल्मोड़ा) और पूरे प्रदेश में हर्ष की लहर दौड़ गई। परिजनों, मित्रों और स्थानीय निवासियों में गर्व और उत्साह का माहौल है।

परिवारजनों—देवेंद्र सिंह मनराल, गिरधर सिंह मनराल, प्रहलाद सिंह मनराल, नरेंद्र सिंह मनराल, राजकुमार सिंह मनराल और आशीष मनराल—ने इस अवसर पर कहा, “यह हमारे परिवार और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि दिगंबर ने देश सेवा में ऐसा योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें यह सम्मान मिला।”
स्थानीय संगठनों और नागरिकों की प्रतिक्रियाएं:
पर्वतीय सभा लखनपुर के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी, सचिव जितेंद्र बिष्ट, लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष राजकुमार पांडे, राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी समेत इंद्र सिंह मनराल, प्रेमचंद नैनवाल, हेमचंद्र नैनवाल, पुष्कर दुर्गापाल, नवेन्दु जोशी, बसंत वर्मा, योगेंद्र मनराल, टी के खान, आसिफ, नितेश उपाध्याय, नवीन तिवारी, गोविंद सिंह बिष्ट, दिनेश चंद्र हरबोला, अनूप अग्रवाल, कमल जोशी, योगेश जोशी, मोहन कांडपाल, प्रेम बिष्ट, ललित पांडे और गिरधर बिष्ट ने भी हर्ष जताया और कहा कि “यह सम्मान पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। यह हमारे युवाओं को प्रेरणा देगा।”
इस सम्मान ने न सिर्फ दिगंबर सिंह मनराल के परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि रामनगर सहित पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।


