देवभूमि मीडिया क्लब की बैठक में पत्रकारहितों पर चर्चा

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-देवभूमि मीडिया क्लब (रजि.), रामनगर की बैठक में पत्रकार हितों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। शुक्रवार को एक रेस्टोरेंट में क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र पपनै की अध्यक्षता व सचिव राजीव अग्रवाल मोनू के संचालन में सम्पन्न बैठक में

सर्वसम्मति से संगठन के सदस्य पत्रकार उत्पीड़न से जुड़े मामलों में उचित कार्यवाही अनुशासन समिति का गठन करते हुये समिति में चंचल गोला, चंद्रशेखर जोशी, नवीन पोखरियाल को सदस्य नामित किया गया

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर :युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, फ्री इंग्लिश टाइपिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई

तथा इसके अलावा एडवोकेट गणेश कुमार गगन को मीडिया क्लब का कानूनी सलाहकार व जुगेश अरोड़ा बंटी को प्रचार मंत्री का दायित्व सौंपा गया।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking news रामनगर रिसॉर्ट में बड़ा सेक्स रैकेट ध्वस्त: SSP मंजुनाथ टीसी के एक्शन से मचा हड़कंप, 52 गिरफ्तार और 10 युवतियां रेस्क्यू

बैठक में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं व उनके निराकरण तथा संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गयी।

बैठक में देवभूमि मीडिया क्लब (रजि.) के संरक्षक हरीश भट्ट, अध्यक्ष जितेंद्र पपनै, उपाध्यक्ष डॉ. ज़फर सैफ़ी, सचिव राजीव अग्रवाल मोनू, उप सचिव नितेश जोशी, कोषाध्यक्ष गिरीश पांडे, ऑडिटर श्यामलाल, प्रचार मंत्री जुगेश अरोड़ा बंटी, कानूनी सलाहकार एडवोकेट गणेश कुमार गगन, जीवन कुमार, चंचल गोला, चंद्रसेन कश्यप, नाज़िम सलमान, चंद्रशेखर जोशी, नवीन पोखरियाल आदि मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT