पढ़िये इस धाम की यात्रा पर किस वजह से लगी रोक।।

ख़बर शेयर करें -

राज्य में चार धाम यात्रा को लेकर आए दिन खबरें सामने आती रहती है इसी क्रम में बड़ी खबर केदारनाथ धाम के सामने आ रही है यहां पर बारिश और मौसम खराब के चलते प्रशासन के द्वारा केदारनाथ की यात्रा पर रोक लगा दी गई है।

बता दें कि भारी बारिश और और खराब मौसम के चलते प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर ये कदम उठाया है। फिलहाल यात्रियों को अलग अलग स्थानों पर रोका गया है। हेली सर्विस भी बंद कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना की मुख्य सचिव ने की समीक्षा: 'पीएम गतिशक्ति' पर होगी डिजिटल मैपिंग; सोलर कोल्ड स्टोरेज और महक क्रांति के लिए 10 वर्षीय रोडमैप के निर्देश


उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से मौसम खराब है। राज्य के अधिकतर इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना हैंं।

केदारनाथ में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते फिर एक बार यात्रा पर ब्रेक लगाया गया है। स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर केदारनाथ जा रहे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है। अधिकतर यात्रियों को सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"


वहीं केदारनाथ के लिए हेली सर्विस भी रोक दी गई है। बारिश और बर्फबारी के चलते हेली सर्विस को सुचारू बनाए रखना मुश्किल है लिहाजा एहतियात के तौर पर हेली सर्विस भी रोकी गईं हैं। फाटा और गौरीकुंड से कोई हेलीकॉप्टर केदारनाथ के लिए फिलहाल नहीं उड़ रहा है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने राज्य के अधिकतर इलाकों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है। खासतौर पर राज्य के पर्वतीय इलाकों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्वप्रधानमंत्री 'भारतरत्न' अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि; लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के प्रति उनके योगदान को किया नमन


वहीं यमुनोत्री, केदारनाथ और हेमकुंट साहिब में कल से ही मौसम खराब हो रहा है। इसके चलते यहां तापमान में खासी कमी दर्ज की गई है। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए प्रशासन एहतियात बरत रहा है।

Ad_RCHMCT