यहां अज्ञात कारणों के चलते जंगल में बेसुध पड़ा मिला युवक।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-यहां एक युवक अज्ञात कारणों के चलते जंगल में बेसुध पड़ा मिला,जिसके बाद युवक की मौत हो गई।

युवक की इसी सप्ताह शादी हुई थी। उसकी मौत के बाद दो घरों में मातम पसर गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दु:खद घटना नैनीताल जनपद अंतर्गत कालाढूंगी में घटी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती और उच्चीकरण की मांग, भाजपा नेता ने स्वास्थ्य निदेशक से की मुलाकात

बताया जा रहा है कि कालाढूंगी निवासी युवक नीरज बुर्लाकोटी उम्र 26 साल की गत 11 जून को गरमपानी से शादी हुई थी। आज सुबह नीरज कोटाबाग मोटर मार्ग से भीतर की ओर जंगल में गया और वहां वह बेहोशी की ओर अवस्था मे मिला।वहीं पुलिस जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जता रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

सूचना पर जहां स्थानीय लोगों ने नीरज को सीएचसी कालाढूंगी भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया।

यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका समाचार लिखे जाने तक खुलासा नहीं हो पाया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से रूबरू हुए सीएम धामी: "व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, आप व्यापार बढ़ाइए—सरकार आपके साथ खड़ी है"

इस घटना से जहां युवक के परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है, वहीं दुल्हन पक्ष के लोगों में भी मातम पसर गया है। पुलिस ने फिलहाल शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad_RCHMCT