उत्तराखंड- विवाद के चलते गैस सिलेंडर से घर में लगाई आग, 11 लोग झुलसे

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील के रणकुणी गांव में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति पर गैस सिलेंडर से रिसाव कर पड़ोसी के घर में आग लगाने का आरोप लगा है। यह घटना मंगलवार रात हुई, जिसमें एक परिवार के 11 सदस्य झुलस गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने स्टेट प्रगति के तहत परियोजनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध पूर्णता व 5 वर्षीय मूल्यांकन के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार, विवाद माधो नाथ और नारायण नाथ के परिवारों के बीच चल रहा था। रात होते-होते यह विवाद बढ़ गया। माधो नाथ का पुत्र कुंदन, नारायण नाथ के घर में घुसकर गैस सिलेंडर खोलकर आग लगा दी। आग की लपटों ने जब अचानक पूरे घर को घेर लिया, तब परिवार के सदस्य झुलसते हुए बाहर भागे। 

यह भी पढ़ें 👉  हाई-टेक मॉनिटरिंग और त्वरित समाधान: साइबर से लेकर सीसीटीवी तक, एसएसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण

ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को बैजनाथ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रैफर किया गया। 

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि यह घटना आपसी विवाद के चलते हुई है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने पिथौरागढ़ के सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्टेडियम में उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का लोकार्पण कर खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला।

घायलों में से 10 लोगों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Ad_RCHMCT