उत्तराखंड: दीपावली पर दो दिन रहेगा अवकाश, जारी हुए आदेश

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में दीपावली के अवकाश को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। सरकार ने प्रदेश में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। इसके तहत अब 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

 प्रदेश में इस वर्ष दीपोत्सव दो दिन मनाया जाएगा, क्योंकि धामी सरकार ने 1 नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इससे पहले 31 अक्टूबर को पहले से ही अवकाश था, लेकिन दिवाली के दो तिथियों को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। 

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की मांग उठने के बाद प्रदेश सरकार ने आज एक आदेश जारी कर इसे मान्यता दी। अब प्रदेशवासियों को दिवाली का त्योहार मनाने के लिए दो दिन का समय मिलेगा, जिससे वे अपने परिवार के साथ इस खास अवसर को और भी अच्छे से मना सकेंगे।

Ad_RCHMCT