BREAKING-श्री केदारनाथ यात्रा के दौरान अलग अलग घटनाओं में 02 श्रद्धालु हुए घायल,SDRF रेस्क्यू टीम ने पहुँचाया अस्पताल।।

ख़बर शेयर करें -

श्री केदारनाथ यात्रा के दौरान अलग अलग घटनाओं में 02 श्रद्धालु हुए घायल, SDRF रेस्क्यू टीम ने पहुँचाया अस्पताल।।

आज मंगलवार को श्री केदारनाथ दर्शन हेतु जाते समय एक महिला श्रद्धालु खच्चर से धक्का लगने के कारण नीचे गिर पड़ी, जिससे उनका पैर फ्रेक्चर हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब के विरुद्ध मुखानी पुलिस की कार्यवाही 55 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल सोनप्रयाग से रेस्क्यू हेतु रवाना हुई। SI कर्ण सिंह सिंह के हमराह रेस्क्यू टीम द्वारा मोके पर पहुँचकर सुरेंद्र कुँवर पत्नी श्री सुरेंद्र सिंह राठौर निवासी भीलवाड़ा राजस्थान उम्र 60 वर्ष को स्ट्रैचर के माध्यम से उपचार हेतु सोनप्रयाग अस्पताल पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

एक अन्य घटना में एक व्यक्ति के रुद्रा पॉइंट से नीचे भैरो गदेरे में गिरे होने की सूचना पर श्री केदारनाथ से SI मनोज रावत के हमराह रेस्क्यू टीम द्वारा उक्त व्यक्ति मंजीत, उम्र -32 वर्ष, निवासी अम्बाला तक पहुँच बना कर रेस्क्यू किया।

यह भी पढ़ें 👉  अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से 15 कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

उक्त युवक का पैर फ्रेक्चर हो गया था जिसे SDRF टीम द्वारा स्ट्रैचर के माध्यम से विवेकानंद अस्पताल में एडमिट कराया गया।

Ad_RCHMCT