ई-रिक्शा चालक की हत्याः गले में बेल्ट, सिर कुचला और तेजाब से जलाया शव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। गढ़वाल मंडल के हरिद्वार जिले के रूड़की में निर्मम हत्याकांड हुआ है। यहां ई-रिक्शा चालक की हत्या कर दी गई। रविवार सुबह रसूलपुर फोरलेन के किनारे एक काली पन्नी में बंद युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सुनहरा गांव निवासी मुन्ना (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पेशे से ई-रिक्शा चालक था और शुक्रवार दोपहर से लापता चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  कल फिर स्कूलों की छुट्टी: नैनीताल में भारी बारिश के 'ऑरेंज अलर्ट' के चलते 10 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

पुलिस के मुताबिक, राहगीरों ने सड़क किनारे संदिग्ध हालत में एक काली पन्नी देखी और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पन्नी खोली तो उसमें युवक का शव मिला। मृतक का सिर बुरी तरह से पत्थर से कुचला हुआ था, वहीं गले में बेल्ट बंधी हुई थी। शव पर तेजाब डालने के भी निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद पहचान मिटाने की कोशिश की गई।

यह भी पढ़ें 👉  SSP ALMORA के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस का फरार वारंटियों पर बैक-टू-बैक एक्शन

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बहेड़ी में गोदाम पर छापा, 25 घनमीटर अवैध खैर प्रकाष्ठ बरामद

गंगनहर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मुन्ना की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Ad_RCHMCT