हल्द्वानी-सूचना विभाग के सहायक निदेशक प्रकाश चन्द्र भंडारी को सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई।।

ख़बर शेयर करें -

सूचना विभाग के सहायक निदेशक प्रकाश चन्द्र भंडारी को सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई।।

हल्द्वानी 31 मई-सूचना एवं लोक जनसम्पर्क विभाग के हल्द्वानी में तैनात सहायक सूचना निदेशक प्रकाश चंद्र भण्डारी के आज 31 मई को सेवानिवृत्त होने पर उन्हें अधीनस्थों व मीडियाकर्मियों के द्वारा बुके देकर भावभीनी विदाई दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

इस मौके पर नैनीताल जिले की अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी ज्योति सुन्द्रियाल ने श्री भंडारी की कार्यशैली की सराहना करते हुऐ उनके सुखद भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ‘ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का मास्टर व जोनल प्लान बनाने के निर्देश

अपने सम्बोधन में नैनीताल के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी केएल टम्टा ने श्री भण्डारी के सौम्य व मधुर व्यवहार तथा ईमानदार कार्यशैली की सराहना करते हुऐ श्री भंडारी के सुखद भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सूचना विभाग हल्द्वानी के कनिष्ठ सहायक मोहन चंद्र जोशी, पवन नेगी, आन सिंह मटियाली, मोहन चंद्र फुलारा, भुवन चंद्र, एनयूजे-आई के मण्डल प्रवक्ता डॉ. ज़फर सैफ़ी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार कैफ खान, अंकित शाह, हर्ष रावत, भावनानाथ पाण्डे आदि मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT