रामनगर-जूनियर हाईस्कूल में मनाया प्रवेश उत्सव।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-जूनियर हाईस्कूल बंबाघेर में प्रवेश उत्सव मनाया गया।।

रामनगर- राजकीय जूनियर हाई स्कूल, तेलधानी-बंबाघेर में नव आगन्तुक छात्र-छात्राओं का प्रवेश उत्सव मनाया गया।

इस मौके पर नगर पालिका के वार्ड में 19 के सभासद शिवि अग्रवाल के द्वारा अपने सम्बोधन में छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा ग्रहण करके एक अच्छा व देशभक्त नागरिक बनने के लिये प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में गूंजा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश: तीन दिवसीय ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ का भव्य आगाज

उन्होंने सरकारी स्कूल के बच्चों से प्राइवेट स्कूलों के बच्चों के मुकाबले खुद को कम नही आँकने की बात कहीं। इस अवसर पर वार्ड 18 के सभासद प्रतिनिधि डॉ. ज़फर सैफी ने छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुऐ उनसे अपने माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करने व अपने जीवन का एक मकसद बनाकर उस स्तर से शिक्षा प्राप्त करने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की मजबूत व्यवस्था: कैंची धाम में शटल सेवा बनी श्रद्धालुओं का सहारा, जाममुक्त रहा सफर

इस अवसर पर नेता द्वय के द्वारा नये एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राओं को पैन बांटकर उनकी हौसला अफजाई की गयी।

कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य मो.अशरफ मंसूरी, सहायक अध्यापिका मुमताज सब्बाग, माहेनूर, नाजदा अंसारी, कामिल हुसैन, अभिभावक जुगेश अरोड़ा, बाला कश्यप, प्रेमपाल, नासिर हुसैन आदि मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT