नेता प्रतिपक्ष नहीं है तो भी मिलजुलकर सत्र को चलाएंगे-धामी

ख़बर शेयर करें -

मंत्रियों में विभागों बंटवारे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में बड़ा बयान दिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि जल्द मंत्रियों में विभागों का बंटवारा किया जाएगा। सभी प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"


एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बजट सत्र आज से शुरू हुआ है। आज लेखा अनुदान को विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा। वहीं कांग्रेस द्वारा नेता प्रतिपक्ष घोषित ना करने के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष नहीं है तो भी मिलजुलकर सत्र को चलाएंगे। उनका कहना है कि सत्र चलाने को लेकर सभी तैयारियां की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना की मुख्य सचिव ने की समीक्षा: 'पीएम गतिशक्ति' पर होगी डिजिटल मैपिंग; सोलर कोल्ड स्टोरेज और महक क्रांति के लिए 10 वर्षीय रोडमैप के निर्देश


वहीं कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के व्यस्त होने की वजह से मंत्रियों के बंटवारे नहीं हो पाए हैं, जल्दी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया जाएगा। उनका कहना है कि सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही बंटवारा किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष के मसले पर उन्होंने कुछ बोलने से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि यह कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है।

Ad_RCHMCT