UKSSSC पेपर लीक मामले में हर आरोपी जेल जाएगा – सीएम धामी

ख़बर शेयर करें -



UKSSSC पेपर लीक मामले में सीएम धामी ने फिर एक बार साफ कर दिया है कि एसटीएफ की जांच चलती रहेगी और हर आरोपी को जेल के पीछे भेजा जाएगा।


सीएम धामी ने न्यूज एजेंसी ANI को दिए एक बयान में कहा है कि, ये मामला बहुत संवेदनशील है। इस पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

इसमें पारदर्शी तरीके से काम होगा। मामले में जब तक सभी आरोपियों को जेल के पीछे नहीं डाल दिया जाएगा तब तक कार्रवाई चलती रहेगी।


दरअसल हाल ही में कई बड़े लोगों के साथ मुख्य आरोपी हाकम सिंह की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं।

इसके बाद आशंका उठने लगी थी कि कहीं बड़े रसूखदारों और सफेदपोश लोगों के साथ हाकम सिंह के संबंध होने के चलते इस मामले में कार्रवाई धीमी न हो जाए। ऐसे में सीएम धामी ने फिर एक बार साफ कर दिया है

यह भी पढ़ें 👉  सालम क्रांति दिवस: राइंका ढेला में याद किए गए 1942 के वीर संग्रामी

कि वो इस फर्जीवाड़े से जुड़े हर शख्स को पकड़ने के लिए एसटीएफ को फ्री हैंड दे रहें हैं।


गौरतलब है कि सीएम धामी की पहल पर ही इस घोटाले की जांच शुरु भी हुई थी। बेरोजगारों को दल सीएम से मिलने पहुंचा और इसके बाद ही सीएम ने डीजीपी को जांच के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त: 09 नवंबर राज्य स्थापना दिवस तक धरातल पर दिखें कार्य; 15 दिन में मांगी प्रगति रिपोर्ट


वहीं सीएम ने 15 अगस्त को एसटीएफ को सम्मानित कर ये स्पष्ट संदेश दे दिया है कि सिर्फ कहने का जीरो टालरेंस नहीं होगा बल्कि उसे वास्तविकता में अमल में लाया जाएगा।

Ad_RCHMCT