रामनगर-बसपा,कांग्रेस को छोड़ कर एक दर्जन से अधिक लोगों ने ग्रहण की आप की सदस्यता।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर- गुरुवार को बसपा,कांग्रेस को छोड़ कर भारी संख्या में लोगों ने आप की सदस्यता ग्रहण की।

रामनगर नैनीताल आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र रामनगर कार्यालय पैठपडाव में नवीन नैथानी व गौरव रावत प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ तथा शैफाली नगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की मौजूदगी में 15 से 20 लोगों द्वारा बसपा व कांग्रेस को अलविदा कर आप का दामन थामा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद

आप की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मोहम्मद वसीम, अरमान ,मोहम्मद शमी ,मोहम्मद रिजवान, रेहान खान, अतीक उर रहमान ,मोहम्मद फरीद ,मोहम्मद अकरम ,मुनव्वर हुसैन ,मोहम्मद सलीम, नूर भाई ,लईक अहमद ,जलील अहमद तथा देवेंद्र कुमार ,नीरज कुमार सहित आदि लोगों ने सदस्यता ग्रहण की जिन्हें फुल माला उसके साथ पार्टी की नीति बताते हुए उनका स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत क्षेत्रों तक पहुंची सरकार, विकास को नई रफ्तार: भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक

कार्यक्रम का संचालन दिनेश चंद्र व तनवीर सलमानी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सभी साथियों को इस बार चलेगी झाड़ू और केजरीवाल की नीति को लेकर घर घर जाने का आव्हान किया तथा शिशुपाल सिंह रावत को विजय बनाकर गरीबों के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया।

Ad_RCHMCT