बेखौफ बदमाशों ने युवक पर झोंका फायर, हालत गंभीर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बदमाशों का आतंक सामने आया है। शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने हरिद्वार जिले के लक्सर में जमकर दहशत फैलाई। बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। जिसे तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी है, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। युवक के परिजनों ने इस मामले में लक्सर कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुंबई-काठगोदाम ट्रेन को मिली परमानेंट मंजूरी, जानें नया शेड्यूल और नंबर, अजय भट्ट के प्रयासों को मिली सफलता

जानकारी के मुताबिक, अकोढ़ा खुर्द निवासी अर्जुन ने बताया कि उनका भाई अनुज शनिवार, 11 जनवरी को बाइक से मुंडाखेड़ा कलां गांव कुछ सामान लेने जा रहा था। जब वह अकोढ़ा और मुंडाखेड़ा गांवों के बीच स्थित एक पत्थर फोड़ने की जगह पर पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद विशाल और कार्तिक, जो मुंडाखेड़ा खुर्द के निवासी हैं, ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर अनुज से मारपीट की और गालियां दीं।

यह भी पढ़ें 👉  ​दुखद खबर: काशीपुर में ट्रेन से टकराकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस कर रही पहचान की कोशिश

अर्जुन के अनुसार, जब अनुज उनसे बचने के लिए भागने लगा, तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उसके सिर पर तमंचे की बट से हमला किया। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी, जो सीधे अनुज के कूल्हे में लगी। गोली लगने के बाद अनुज घायल होकर वहीं गिर पड़ा। आरोपियों ने भागते वक्त भी फायरिंग की और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  द्वाराहाट पुलिस का बड़ा एक्शन: नाबालिग उड़ा रहा था बिना नंबर की बाइक, ₹31,500 का चालान और वाहन सीज

पीड़ित युवक ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथान ने बताया कि घायल युवक को हायर सेंटर रैफर किया गया है। 

Ad_RCHMCT