यहां दुकानो में लगी भीषण आग , हुआ लाखों का नुकसान

ख़बर शेयर करें -

आज के समय में जिंदगी में किस समय कहां पर हादसा हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता कई बार लोगों के प्रतिष्ठानों में आग लगने की खबरें सामने आती है इन खबरों में ज्यादातर मामले शॉर्ट सर्किट के सामने आते हैं एक ऐसा ही मामला पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र से सामने आ रहा है ।

यहां धारचूला मुख्यालय के पास गांधी चौक की दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई जिसके बाद पुलिस के गश्ती दल के द्वारा दुकानों में लगी आग की सूचना मिलने पर कोतवाल कुंवर सिंह रावत, सदर पटवारी चन्द्री चंद मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सीएम धामी से की भेंट: रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु ₹1.79 करोड़ स्वीकृत करने पर जताया आभार

दमकल कर्मियों ने किसी तरह कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, इस दौरान 14 दुकानें जलकर राख हो गईं। घटना में व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ है।

मंजू थापा कॉस्मेटिक, सलमान बारबर, जाकिर हुसैन फुटवियर, आजम खां कॉस्मेटिक गिफ्ट सेंटर, सरफराज रजाई गद्दा, नन्हे मियां सब्जी, असलम सब्जी, मदन सिंह बुदियाल गारमेंट्स, मोहन सब्जी, अनीश बारबर, वाहिद मोबाइल, शहनवाज मोबाइल, छोटे मोबाइल और गुड्डू शर्मा पान भंडार की दुकानों को लाखों का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

दमकल प्रभारी कृष्ण सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ सेना की 832 लाइट रेजिमेंट के 12 जवानों को भी आग पर काबू करने के लिए बुलाया गया था। जौलजीबी मेले की ड्यूटी में तैनात दमकल के बड़े वाहन ने भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

कोतवाल कुंवर सिंह रावत ने बताया कि दुकानों में आग अंदर से लगी है। हो सकता है शॉर्ट सर्किट से दुकानों में आग लगी हो। घटना की जांच की जा रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा और सभासद प्रेमावती कुटियाल ने नगर पालिका और प्रशासन ने पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  तमकनाला आपदा: सीएम धामी रख रहे सीधी नजर; राहत-बचाव, आवश्यक आपूर्ति और कनेक्टिविटी बहाली के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

मंजू थापा कॉस्मेटिक, सलमान बारबर, जाकिर हुसैन फुटवियर, आजम खां कॉस्मेटिक गिफ्ट सेंटर, सरफराज रजाई गद्दा, नन्हे मियां सब्जी, असलम सब्जी, मदन सिंह बुदियाल गारमेंट्स, मोहन सब्जी, अनीश बारबर, वाहिद मोबाइल, शहनवाज मोबाइल, छोटे मोबाइल और गुड्डू शर्मा पान भंडार की दुकानों को लाखों का नुकसान हुआ है।

Ad_RCHMCT