कबाड़ के गोदाम में धधकी आग, लाखों का सामान स्वाहा

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार के भगवानपुर में कबाड़ के गोदाम में भीषण अग्निकांड हो गया। इसकी सूचना पर पहुंची रूड़की और भगवानपुर की दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया। इसग से लाखों के नुकसान का अनुमान है। आग लगने कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। 

यह भी पढ़ें 👉  पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से देवभूमि में शिवभक्तों का अभिनंदन; सीएम धामी ने कांवड़ियों को परोसा भोजन, पुलिसकर्मियों व पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

भगवानपुर क्षेत्र स्थित गागलहेड़ी मार्ग पर शाहिर निवासी चाचक चौक गागलहेड़ी रोड, भगवानपुर का कबाड़ का गोदाम है। जहां देर रात आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया और आस-पास के क्षेत्र में फैलना शुरू हो गई। सूचना मिलते ही रुड़की और भगवानपुर से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के बीच हुई अहम बैठक; उत्तराखंड में सड़क ढाँचे के विस्तार और क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्

 करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम स्वामी ने बताया कि आग से लाखों का कबाड़ जलकर राख हो गया है। उधर, भगवानपुर अग्निशमन प्रभारी केशव दत्त तिवारी ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT