उत्तराखंड में कैमिकल फैक्ट्री में धधकी आग, इस तरह बची कर्मियों की जान

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड हुआ है। हरिद्वार के पुराना औद्योगिक क्षेत्र की एक केमिकल की फैक्टरी में मंगलवार की सुबह आग धधक उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। काम कर रहे कर्मचारियों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। दमकल विभाग की कई टीमें आग बुझाने में जुट गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

बताया जा रहा है कि आग की सूचना पर सीएफओ अभिनव त्यागी, एफएसओ शिशुपाल सिंह नेगी, नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग लगने की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोगों भीड़ भी मौके पर पहुंच गई। फैक्टरी के आसपास के भवन और गोदाम से आनन फानन में सामान निकाल कर बाहर फेंका जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

केमिकल फैक्टरी के बगल के भवन में आग पूरी तरह फैल चुकी है। आशंका है कि अगर भवन में सिलेंडर जैसी वस्तुएं आग की चपेट में आईं तो बड़ा खतरा भी हो सकता है । फैक्टरी में आग बुझाने में पानी के सात टैंकर लगे हैं। लेकिन तब भी आग नहीं बुझ पा रही है। फैक्टरी के बराबर में दो आवासीय मकान भी हैं। वहां से लोगों को निकाल लिया है। टीम लगातार पानी की बौछार करती जा रही है। 

Ad_RCHMCT