हल्द्वानी में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पूर्व खाद्य पूर्ति अधिकारी गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में स्कूल से लौट रही मासूम से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने आरोपी पूर्व खाद्य पूर्ति अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुखानी थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने शनिवार देर रात विशेष मजिस्ट्रेट की अनुमति से कार्रवाई हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान: नए पर्यटन स्थलों और सर्किट पैकेज पर मुख्य सचिव की समीक्षा; 15 दिन में फिर होगी बैठक

पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर करीब पौने दो बजे स्कूल की छुट्टी से घर लौट रही आठ साल की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में मुखानी थाना क्षेत्र के बिठौरिया नंबर एक स्थित जलवायु कॉलोनी निवासी पूर्व अधिकारी गोपाल सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

मामले में देर रात विशेष मजिस्ट्रेट की अनुमति से हल्द्वानी उप कारागार भेज दिया गया। गिरफ्तारी से पहले महिला पुलिस कर्मी ने बच्ची और उसकी मां के बयान दर्ज किए थे। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि सोमवार को पॉक्सो कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने एक बार फिर 364 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

Ad_RCHMCT