चार दोस्तों ने शराब के नशे में चाकू गोदकर युवक की थी हत्या,नदी में फेंका शव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के धर्म नगरी को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में चारों दोस्तों ने पहले जमकर शराब पी और नशे में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और उसका शव गंगा में फेंक दिया।


पुलिस ने चारों दोस्तों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है जल पुलिस की टीम गंगा में युवक की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में संत समागम: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर संतों से मांगा समर्थन; विकास और संसाधनों की बचत पर दिया बल

पुलिस के मुताबिक पथरी थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी युवक अभिषेक गांव के रहने वाले अपने चार दोस्तों के साथ बैठा हुआ था, बताया जा रहा है कि चारों ने शराब पीने के दौरान उससे झगड़ा शुरू कर दिया और बाद में चारों ने मिलकर अभिषेक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  सालम क्रांति दिवस: राइंका ढेला में याद किए गए 1942 के वीर संग्रामी

सुबह अभिषेक के घर वालों को जब पता चला तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी पुलिस ने अभिषेक के भाई की तहरीर पर चारों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, युवकों ने हत्या का जुर्म कबूल किया।

इसके बाद जल पुलिस व गोताखोरों को बुलाकर गंगा में मृतक युवक का सर्च ऑपरेशन अभियान चला रही है। पुलिस अभी तक युवक का शव बरामद नहीं कर पायी है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगी प्रदेशभर की सड़कें: कैबिनेट बैठक में बनी ठोस कार्ययोजना; समय से टेंडर पूरे करने के निर्देश

पथरी के एस ओ रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है और दूसरी तरफ गंगा में मृतक अभिषेक की तलाश जारी है।

Ad_RCHMCT