दुखद-उत्तराखंड मे दर्दनाक हादसा, चार की मौत

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal.in dehradun
राज्य में सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।कभी तराई तो कभी पहाड़ों से सड़क हादसों की दुखद खबर सामने आ रही हैं।ताजा मामला देर रात उत्तराखंड के देहरादून से आ रहा है जहाँ राजपुर रोड पर एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने सड़क किनारे चल रहे चार मजदूरों को रौंद डाला।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद नैनीताल में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का व्यापक अभियान: 'डबल हेलमेट' के प्रति किया जा रहा जागरूक, स्कूली वाहनों की भी सघन चेकिंग

चारों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक गाड़ी को रोकने के बजाय वहां कुछ दूरी पर खड़े स्कूटर को टक्कर मारकर भाग गया।वहीं स्कूटर पर बैठकर बात कर रहे दो युवक भी घायल हो गए। वहीं कार लेकर कार चालक फरार हो गया। कार की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खगालें जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान अयोध्या के गांव लौटी सरैया के रहने वाले मंशा राम पुत्र रामबहादुर और रंजीत के रूप में हुई है। जबकि, दो मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। ये सभी कांठ बंगला बस्ती में रह रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण काल की विरासत संजोएगी सरकार: थलीसैण के श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, पैठाणी स्थित ताराकुंड का भी होगा सौंदर्यीकरण

सभी शिवम नाम के ठेकेदार के अधीन मजदूरी और राजमिस्त्री का काम करते थे। हादसा उस वक्त हुआ जब ये सब काम खत्म करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। वहीं हादसे के बाद वहीं भीड़ लग गई, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार की तलाश शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT